टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो के उत्तर-पूर्व में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस लगे। जापानी मौसम विभाग ने बताया कि सुबह 10:07 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता 4.8 मापी गई है। भूकंप से जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है लेकिन, झटकों के बाद लोग डर गए और घरों से बाहर निकल कर सड़क पर आ गए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप की गहराई का केंद्र 90 किलोमीटर था। जो उत्तरी इबाराकी प्रांत के 36.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 140.8 डिग्री पूर्वी देशांतर के करीब आया। भूकंप के झटके मध्य टोक्यो तक महसूस किए गए। जापानी मौसम विभाग ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। बता दें कि जून 2024 में भी जापान में भूकंप के झटके लगे थे। जापान के फुकुशिमा में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई।
Purvanchal Today Latest & Breaking News Updates In Hindi