कोलकाता की रेजीडेंट डाक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में शनिवार को प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों ने भी विरोध दर्ज किया। आईएमए (IMA) के आह्वान पर जिले के सभी छोटे -बड़े 400 से ज्यादा अस्पतालों में डॉक्टर ने 24 घंटे हड़ताल शुरू की।
इमरजेंसी में मरीजों की जांच चालू
हड़ताल के चलते ओपीडी (OPD) और ऑपरेशन व्यवस्था ठप रही। इसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना। हालांकि इमरजेंसी में मरीजों की जांच सुचारू रही।
निकाला जाएगा पैदल मार्च
इंडियन मेडिकल एसोशिएसन (आईएमए) से जुड़े डॉक्टरों की ओर से ओपीडी सेवाएं बंद रखी गई है। IMA के जिला अध्यक्ष डा. अजय ने बताया कि सुबह 10 बजे सभी डा. जोन हाल पर एकत्रित होंगे। इसके बाद यहां से पैदल मार्च निकाला जाएगा।
इसमें रोटरी क्लब, लायंस क्लब के सदस्यों का भी सहयोग रहेगा। बताया कि सभी प्राइवेट अस्पताल शनिवार सुबह छह बजे से लेकर रविवार सुबह छह बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मरीजों की ना तो ओपीडी में जांच हो रही है और उन्हें भर्ती किया जा रहा है।
Purvanchal Today Latest & Breaking News Updates In Hindi