उत्तर भारत में मार्च के महीने में भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है।
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से ठंडी हवाएं उत्तर भारत को कंपा रही हैं। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ ही दिनों में बर्फबारी और ठंड से राहत मिलने वाली है।
10 से 13 मार्च के बीच पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी एक बार फिर होगी। दरअसल एक और पश्चिमी विक्षोभ ऐक्टिव होने वाला है। उसके बाद गर्मी का असर शुरू हो जाएगा।
मौसम विभाग से मिली जानकारी मुताबिक गिलगित-बाल्टिस्तान, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 11 से 13 तारीख तक बर्फबारी होगी। 13 तारीख को बर्फबारी चरम पर जा सकती है।
ऐसे में उत्तर भारत में ठंड का एक और झटका लग सकता है। हालांकि इस दौरान मौसम साफ रहेगा। दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
राजधानी दिल्ली की बात करें तो 8 मार्च और 9 मार्च को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली का मौसम साफ रहेगा। हालांकि तेज हवाएं चल सकती हैं।
आने वाले दिनों में गर्मी का असर देखने को मिलेगा। यूपी में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी फिलहाल मौसम साफ रहेगा।
स्काइमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटे में ओडिशा में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश संभव है।
10 से 15 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालयी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बर्फबारी की भी संभावना है।
बताया गया है कि 13 तारीख को बर्फबारी की तीव्रता चरम पर रह सकती है। हालांकि इसके बाद राहत मिलनी शुरू हो जाएगी।
Purvanchal Today Latest & Breaking News Updates In Hindi