बांकाः बिहार में बांका जिले के जिलेबीया पहाड़ के पास बोल बम कांवरिया भरा पिकअप पलटने से 12 श्रद्धांलू गंभीर रूप घायल हो गए। यह हादसा देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथधाम से पूजा-अर्चना कर समस्तीपुर लौटने के दौरान हुआ|
स्थानीय लोगों की मदद से घायल कांवरियों को अस्पताल में पहुंचाया, राहत कार्य जारी
पिकअप वैन पलटने के बाद हादसे में घायल श्रद्धालुओं को स्थानीय लोगों की मदद से वाहन से बाहर निकाला जा सका। फिर सभी घायलों को पुलिस ने स्थानीय बेलहर सीएससी में भर्ती कराया गया। घायलों में राजकुमार साह, चांदी देवी, अभिनाश वर्मा, चानमुनि देवी, रामावती देवी, लखमनिया देवी, कमलेश राय, राजमती देवी, लीला देवी, कृष्ण कुमार, प्रेमचंद महतो और राजमनी देवी शामिल हैं।
वाहन पर से नियंत्रण खोने के बाद पिकअप पलटी, कांवरियों का हुआ गंभीर रूप से घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना सोमवार की सुबह 6 बजे की है। सभी लोग देवघर से पूजा करके अपने घर समस्तीपुर जिला के खानपुर थाना उदयपुर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बांका में जिलेबीया पहाड़ में यह हादसा हुआ। बताया गया है कि चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
हादसे में गंभीर रूप से घायल दो यात्री, भागलपुर भेजे गए इलाज के लिए
हादसे के बाद सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया है। बाकी सभी श्रद्धालुओं का बेलहर स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
बेलहर थाना अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि यह घटना सुईया थाना क्षेत्र में हुई है। बेलहर पुलिस को जैसे ही हादसे की सूचना मिली, पुलिस की टीम ने तुरंत जाकर सभी को प्राथमिक उपचार के लिए बेलहर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
Purvanchal Today Latest & Breaking News Updates In Hindi