देश के व्यापारियों की शीर्ष संस्था कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया टेंडर्स टीम (कैट) महिला शाखा सतना ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर मातृ शक्ति पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मेहनत करने वाली साहसी महिलाओं का बिरला रोड स्थित गल्ला मंडी के मंदिर प्रांगण में सम्मान किया।
व्यापार में बदलते युग में देश की अर्थव्यवस्था को
मजबूत बनाने में उद्यमी महिलाओं का विशेष योगदान
कार्यक्रम संयोजक जिलाध्यक्ष मोनिका अवस्थी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कैट (महिला शाखा) उन महिलाओं का सम्मान कर रही है जो विषय परिस्थितियों में मेहनत मजदूरी कर अपने घर परिवार का भरण पोषण कर अपने बच्चों का लालन-पालन कर रही है।
दीप्ति ओझा ने कहा कि स्वयं की शिक्षा दीक्षा ना होने के बावजूद हालतों से मुकाबला करना अपने बच्चों को पढ़ाना लिखाना साहस का काम है घर से बाहर निकल कर कार्य करना, ये कार्य हिम्मत वाली महिला ही कर सकती है, हम इनकी बहादुरी को सलाम करते हैं।
मोना चोपड़ा ने बताया कि हम स्वयं व्यापार करते हैं घर, बच्चे और व्यापार सब सम्भालना एक चुनौती है जिसे देश की आधी आबादी ने स्वीकार किया है, हमें इनके जज्बे पर गर्व है टीम कैट ऐसी बहादुर महिलाओं को सलाम करती हैं।
कैट द्वारा रमनिया साकेत,संतोषिया रावत,कौशिल्या साकेत,कुसिमिया रावत,बेला साकेत महिला हम्माल का शाल, माला, गिफ्ट भेंटकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर गल्ला मंडी के मन्दिर प्रांगण में मातृ शक्ति, मोनिका अवस्थी, मोना चोपड़ा, दीप्ति ओझा,श्रद्धा गुप्ता बड़ेरिया,मधुरिमा द्विवेदी गीता देवी,कोशिल्या देवी,शुशीला देवी, रानू साकेत महिला हम्माल अध्यक्ष, मुन्नी देवी एवं कृषि उपज मंडी अध्यक्ष राजू पटनहा, सतना मोटर ट्रांसपोर्ट एशो अध्यक्ष मनोज शर्मा,अशोक दौलतानी, मनोहर वाधवानी, अभिषेक जैन, जितेंद्र साबनानी, विनोद द्विवेदी,घनश्याम दास सोनी, संजय बड़ेरिया,राम जी पांडे,रज्जन यादव, श्याम सुंदर गुप्ता, सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
श्रद्धा गुप्ता बड़ेरिया ने कहा कि व्यापारियों की शीर्ष संस्था कैट महिला शाखा मेहनतकश हम्माल महिलाओं का सम्मान कर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही है।
Purvanchal Today Latest & Breaking News Updates In Hindi