
रायपुर। 4 जून को लोकसभा सीटों में मतों की गिनती होगी। रायपुर के सेहबहार इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना होगी। सुबह 8 बजे मतों की गिनती शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। 8.30 बजे EVM की गणना शुरू होगी। अधिकारी-कर्मचारी प्रवेश पत्र से प्रवेश कर सकेंगे। 24 घंटे पहले विधानसभावार रेंडमाइजेशन किया जाएगा। मतगणना के दिन सुबह 5 बजे टेबल का आबंटन होगा। प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाए जाएंगे। प्रत्येक टेबल पर एक गणना निरीक्षक, एक गणना सहायक, एक माइक्रो आब्जर्वर और एक ग्रुप डी कर्मचारी होंगे। साथ ही रिजर्व स्टाफ भी नियुक्त किए जाएंगे। मतगणना के दिन भाजपा का एक्शन प्लान तैयार है। मंत्रियों को अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों का प्रभार सौंपा गया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को मिला राजनांदगांव और उप मुख्यमंत्री अरुण साव को बिलासपुर लोकसभा का प्रभार सौंपा गया है। मंत्री रामविचार नेताम सरगुजा सीट पर नजर रखेंगे। मंत्री केदार कश्यप बस्तर सीट की कमान संभालेंगे। मंत्री टंकराम वर्मा को मिला दुर्ग, मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में और रायपुर लोकसभा क्षेत्र में सांसद सुनील सोनी नजर रखेंगे।
Purvanchal Today Latest & Breaking News Updates In Hindi